जयपुर। श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय कार्तिक मास शनिवार से शुरू हो रहा है। इससे पूर्व शुक्रवार को जगतपुरा के हरे कृष्ण मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर से तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा ब्रज धाम के लिए पांच बसे रवाना होगी। जिसमें भक्तगण मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन परिक्रमा, मानसरोवर, भांडीरवन, मधुबन एवं अन्य पवित्र स्थलों पर जाएंगे। इसके अलावा मंदिर से तीन अन्य यात्राएं भी नवंबर माह में 3 से 5 नवम्बर, 17 से 19 नवम्बर, एवं 24 से 26 नवम्बर, ब्रज धाम के लिए जाएँगी ।
मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि पवन कार्तिक मास योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण एवं कृष्ण भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, कार्तिक मास में ब्रज के पवित्र स्थान एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर पवित्र स्नान करने और पूजा करने का विशेष महत्व है। पुराणों और धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक माह में ब्रज यात्रा करने एवं हरिनाम संकीर्तन करने से सामान्य दिनों की तुलना में हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। इसीलिए मंदिर से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे पवित्र ब्रज धाम के लिए धार्मिक यात्रा बस द्वारा रवाना होगी।
यात्रा के संयोजक कृष्णभक्त निखिलेश्वर कृष्ण दास ने बताया कि यात्रा में जाने वाले सभी भक्तगण ब्रज धाम के पावन स्थलों मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन परिक्रमा, मानसरोवर, भांडीरवन, मधुबन, मंदिर जैसे श्रीकृष्ण के लीला स्थलों पर जा कर भगवान का स्मरण और हरिनाम संकीर्तन करेंगे। यात्रा लेकर जा रहे कृष्ण भक्त सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि सभी भक्तगण वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर एवं सबसे उंचे चंद्रोदय मंदिर में आरती एवं पूजा में भाग लेंगे | मंदिर से जाने वाली आगामी यात्राओं के लिए मंदिर में सिद्धेश्वर दास के इस नंबर 9799081222 पर संपर्क किया जा सकता है।