Site icon www.khabredinraat.com

गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि भारत की आजादी और एकता का प्रतीक हैः सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि भारत की आजादी और एकता का प्रतीक है। विकसित भारत के लिए संकल्पबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी के दंश से मुक्ति के प्रयास हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सावचेत होना होगा। जिससे समृद्ध और समर्थ भारत के लिए किये जा रहे प्रयासों को और अधिक गति मिल सके। कल जयपुर हैरिटेज में दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के रोड शो के माध्यम से जयपुर की विरासत और मोदी जी के प्रति जयपुर की जनता के समर्थन को देखा। सीपी जोशी ने कहा कि गणतंत्र में गण के सम्मान और तंत्र की गण के प्रति संवेदनशीलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है। विकसित भारत के लिए किये जा रहे प्रयासांे की इस श्रृंखला को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राज्यसभा सासंद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाधक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनीष पारीक, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और महिला मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version