Site icon www.khabredinraat.com

गोविंद देवजी मंदिर में रोशनी -2024 कार्यक्रम का आयोजन

Entry of visitors will be closed in Govinddevji temple Chhavan on Sunday

Entry of visitors will be closed in Govinddevji temple Chhavan on Sunday

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से रिझाया। शनिवार को गोविंद देवजी मंदिर में रोशनी -2024 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वस्थ भारत अखंड भारत थीम पर रोशनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य के साथ धर्म और संस्कृति को लेकर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम आयोजक डॉ सुनील ढंड ने बताया कि हमारे पर्व और त्योहार में केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है उसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़ी गहरी वैज्ञानिक सोच भी छिपी हुई है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि एकादशी और स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध है। जापान के वैज्ञानिक ने इस विषय पर शोध किया था। जिसके लिए उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। डॉ सुनील ने बताया कि खानपान सूर्य चक्र के अनुरुप होना चाहिए ।सूर्योदय से पहले उठना और सूर्यास्त से पहले भोजना करना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

रोशनी – 2024 कार्यक्रम में हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य,सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा,आचार्य अनुपम जोली और आचार्य हिमानी शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ से खतरनाक प्रभावों पर हुई चर्चा

रोशनी-2024 कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जीवनशैली और प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ और उसके खतरनाक प्रभावों के बारे में भी चर्चा की। उन्होने बताया कि परंपरागत जीवन शैली को अपनाकर हम ने केवल अपना स्वास्थ्य सुधार सकते है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते है।

भजनों के माध्यम से फैलाई स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता

रोशनी- 2024 कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों ने खास प्रस्तुति दी। वृंदावन के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का अनूठा प्रयास किया। इस अवसर पर इंडियल आइडल के सेमीफाइनलिस्ट ध्रुव शर्मा और वृंदावन की स्वर्णा ने भजनों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सौ से अधिक सामाजिक और धार्मिक संगठना ने दिया सहयोग

रोशनी -2024 के भव्य आयोजन में सौ से अधिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने अपना सहयोग प्रदानप किया। इसके अलावा योग पीस संस्थान,पूनम फाउंडेशन ,साकार महिला विकास समिति,स्नेह फाउंडेशन और बालक सेवा संस्थान इस कार्यक्रम में प्रमुख रहे।

Exit mobile version