Site icon www.khabredinraat.com

तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से आरटीओ दस्ते के ड्राइवर की मौत

जयपुर। कानोता थाना इलाके में स्थित हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास चालान की कार्रवाई के दौरान आरटीओं उड़न दस्ते पर मौजूद चालक की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

आरटीओं दस्ते के साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एम्बुलेंस की सहायता से मृतक को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आगरा रोड स्थित हिंगोनिया टोल के पास रविवार दोपहर आरटीओं दस्ता चालान की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से कोटपूतली बहरोड़ के पनियाला निवासी राजाराम (48) की मौत हो गई। वह जयपुर आरटीओ में ठेके पर लगा हुआ था।

झालाना आरटीओ ऑफिस के उड़न दस्ता पर राजाराम ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया। आरटीओ कर्मचारियों ने तुरंत गंभीर घायल हालत में राजाराम को एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया , जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि ट्रक स्थानीय लोग का है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version