Site icon www.khabredinraat.com

रवि योग में प्रदोष : शिव शक्ति हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद होगा श्रृंगार व महाआरती

Shadow celebration of Hanuman birth anniversary

Shadow celebration of Hanuman birth anniversary

जयपुर। रवियोग में बुधवार को छोटीकाशी के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आकर्षक झांकी सजाई गई। इसी क्रम में चौड़ा रास्ता के तंवर जी का नोहरा स्थित श्री शिव शक्ति हनुमान मंदिर में बुधवार को रवियोग के प्रदोष व्रत के दिन रूद्राभिषेक कर मनोरम श्रृंगार किया गया। पं. तरुण भारती ने सप्नीक भगवान भोलेनाथ का पंचामृत, गौ गव्य, ईक्षु रस, विजया रस, तीर्थ जल सहित अन्य सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार किया।

अभिषेक से पूर्व हनुमानजी, मां दुर्गा, शिव परिवार, प्रथम पूज्य गणपति सहित मंदिर में प्रतिष्ठित सभी विग्रहों और दिवंगत महंत महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती के चित्रपट का पूजन किया। अभिषेक के बाद सभी विग्रहों का पुष्पों से श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर डॉ. दीपिका शर्मा, नंदन शर्मा, मेदांत शर्मा सहित अनेक भक्तों ने भक्तिभाव से भोलेनाथ की आरती की। पुष्पाजंलि और शांति अभिसींचन के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ।

यहां भी हुआ सहस्त्रघटाभिषेक:

चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर मंदिर, वैशालीनगर के झारखंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड के जंगलेश्वर महादेव, रामगंज के ओंड़ा महादेव, कूकस के द्वादश ज्योर्तिलिंगेश्वर सहित शिव मंदिरों में प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और सहस्त्रघट के आयोजन हुए। इस दौरान शिव मंदिर हर हर महादेव, ओम नम:शिवाय, बोल बम ताडक़ बम से गूंजायमान रहे।

Exit mobile version