Site icon www.khabredinraat.com

अमृत महोत्सव के रूप में आज मनेगा संत नारायणदासजी महाराज का जन्मोत्सव

Saint Narayandasji Maharaj's birth anniversary will be celebrated today as Amrit Mahotsav

Saint Narayandasji Maharaj's birth anniversary will be celebrated today as Amrit Mahotsav

जयपुर। संत नारायण दास महाराज की जंयती 24 सितंबर को मनाई जाएगी। शिष्य और श्रद्धालु संत नारायणदासजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। बाबा श्री नारायण दास सेवा ट्रस्ठ श्री ब्रह्म पीठ की ओर से रेलव स्टेशन गोपालबाड़ी स्थित श्री नारायण धाम में ब्रह्मपीठाधीश्वर डाकोर धाम के रामरतन दास महाराज और संतदास महाराज के सान्निध्य में खोजीपरिवाराचार्य संत नारायणदास जी महाराज का जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके रामनाम संकीर्तन, भजन और श्रद्धाजंलि समारोह सहित अनेक आयोजन होंगे। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा अमृत महोत्सव के मुख्य अतिथि रहेंगे।

त्रिवेणीधाम में पीठाधीश्वर रामरिछपालदास महाराज के सान्निध्य में मुख्य आयोजन होगा। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत नारायण चरण पादूका मंदिर में संत नारायणदास महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह चरण पादूका का अभिषेक किया जाएगा। शाम को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ होंगे। सीकर रोड ढहर के बालाजी स्थित सियारामदास बाबा की बगीची, पुरानी बस्ती स्थित नृसिंह मंदिर, रेलव स्टेशन रोड स्थित काठिया बाबा की बगीची, सेठी कॉलोनी स्थित नृसिंह मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित वीर हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में संत नारायणदासजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Exit mobile version