Site icon www.khabredinraat.com

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

Sanjay Mishra and Neena Gupta's 'Vadh 2' to release on February 6, 2026

Sanjay Mishra and Neena Gupta's 'Vadh 2' to release on February 6, 2026

मुंबई : एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है वह दुनिया, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई तक छुआ था। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स लेकर आ रही है ‘वध 2’, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपने सशक्त अभिनय से एक नई भावनात्मक कहानी कहेंगे।

जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नैतिक दुविधाओं और इंसानी संवेदनाओं के नए पहलू खोलती है। मेकर्स द्वारा जारी पहला लुक पहले ही सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा चुका है।

प्रोड्यूसर लव रंजन के मुताबिक, “वध 2 उन आम लोगों की कहानी है जिनका ज़मीर और हिम्मत असली नायक बनते हैं।” वहीं जसपाल सिंह संधू ने कहा, “यह कहानी दिल से निकली है और उम्मीद है दिलों तक पहुंचेगी।” ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जहां कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी!
(अनिल बेदाग)

Exit mobile version