Site icon www.khabredinraat.com

सरपंच दो लाख चालीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चितौडगढ़ टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जाड़ाना तहसील राश्मी जिला चितौडगढ़ सरपंच को परिवादी से दो लाख चालीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की चितौडगढ़ टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके कब्जाशुदा भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में सरपंच संजय सुखवाल उर्फ संजू तीन लाख चालीस हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी की चितौडगढ़ टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्दू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सरपंच संजय सुखवाल उर्फ संजू दो लाख चालीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी सरपंच ने शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके थे। जिनको एसीबी टीम ने बरामद किये जाने के प्रयास जारी है। आरोपी सरपंच द्वारा हाल ही में जारी किये गये अन्य पट्टों के संबंध में भी एसीबी की टीम जांच कर रही है।

Exit mobile version