Site icon www.khabredinraat.com

स्कूल कैशियर ने की 25 लाख की हेराफेरी

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के कैशियर की ओर से 25 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट्स से लाखों रुपए की फीस वसूली कर फेक रसीद दे डाली। स्कूल के बैंक अकाउंट में जमा नहीं करवाकर आरोपी कैशियर ने धोखाधड़ी की। स्कूल प्रधानाचार्य ने कैशियर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि श्याम नगर के निर्माण नगर स्थित प्राइवेट स्कूल की प्रधानाचार्य मधुकांता ने मामला दर्ज करवाया कि उनके स्कूल में कैशियर के पद पर रणजीत सिंह गुर्जर तैनात था। स्कूल ऑफिस में फीस वसूलने की आरोपी की जिम्मेदारी थी।

पेरेंट्स से स्कूल फीस वसूलने के बाद स्टूडेंट्स के अकाउंट में चढ़ाकर स्कूल के बैंक अकाउंट में जमा करवानी थी। आरोप है कि 17 मार्च को जांच करने पर पता चला कि कुछ स्टूडेंट्स के नाम फीस डिफॉल्टर सूची से गायब थे।

फीस डिफॉल्टर होने के बावजूद उनके नाम की रिपोर्ट नहीं की गई थी। उनके पेरेंट्स को बुलाने पर फीस जमा कराने देने के बारे में पता चला। 19 मार्च से आरोपी कैशियर ने स्कूल आना बंद कर दिया। जांच करने पर पता चला कि करीब 25 लाख रुपए की फीस वसूल कर आरोपी ने स्कूल बैंक अकाउंट में नहीं जमा करवाई।

हेराफेरी कर वसूली गई फीस की फेक रसीद काटकर स्टूडेंट्स को दे दी। बैंक में रकम जमा करवाए बिना ही स्टूडेंट्स के फीस पोर्टल पर बने अकाउंट में जमा होना चढ़ा दिया। स्कूल के साथ धोखाधड़ी कर रकम ऐंठने का पता चलने पर श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Exit mobile version