Site icon www.khabredinraat.com

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Senior veterinary officer arrested taking bribe

Senior veterinary officer arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सायल प्रथम श्रेणी रूपवास जिला भरतपुर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सौरभ कुमार गुप्ता को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की भरतपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी किउसकी चार भैसों के चारा-पानी के लिए आवेदित लोन फार्म को सत्यापित करने की एवज में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सौरभ कुमार गुप्ता की ओर से प्रति पशु 500 रुपए के हिसाब से 2 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सौरभ कुमार गुप्ता को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से एक हजार रुपए की रिश्वत ली जा चुकी है।

Exit mobile version