Site icon www.khabredinraat.com

लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर भागे नौकर गिरफ्तार

Servants who ran away with jewelery and cash worth lakhs of rupees arrested

Servants who ran away with jewelery and cash worth lakhs of rupees arrested

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराने वाले के मामले में घर में काम करने वाले घरेलू नौकरानी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि पड़ोसी के कार्यक्रम में परिवार के शामिल होने जाने पर पीछे से नौकरानी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी नौकरानी चोरी का माल भी बरामद किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि वैशाली नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में घरेलू नौकरानी पुष्पा देवी उर्फ खुशी (26) निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में वैशाली नगर निवासी डॉक्टर रत्नेश जैन ने मामला दर्ज करवाया था कि उसके घर में घरेलू कामकाज के लिए नौकरानी पुष्पा देवी उर्फ खुशी को रख रखा था और शुक्रवार रात वह परिवार सहित पड़ोसी के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। कार्यक्रम से वापस लौटने पर गेट खुला मिला।

घर में मौजूद नौकरानी भी गायब मिली। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, दस लाख रुपए, मोबाइल व टेबलेट गायब मिले। जिसके बाद थाने में घरेलू नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की और चोरी कर अपने गांव भागी घरेलू नौकरानी पुष्पा का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश से पकडा। पुलिस ने आरोपित नौकरानी के पास से चोरी माल भी बरामद किया है।

Exit mobile version