Site icon www.khabredinraat.com

जय श्री राम के नारे लगाता हुआ अक्षय पात्र फाउंडेशन का सेवा दल अयोध्या रवाना

Seva Dal of Akshay Patra Foundation leaves for Ayodhya raising slogans of Jai Shri Ram

Seva Dal of Akshay Patra Foundation leaves for Ayodhya raising slogans of Jai Shri Ram

जयपुर। प्रभू श्री राम के स्वागत के लिए पूरे भारत में उल्लास ह औरै सारा जनमानस उस क्षण का इंतज़ार कर रहा है। जब अयोध्या नगरी में श्री राम के ऐतिहासिक राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। भगवान श्री राम तो सब के हृदय में बसते हैं, उनके आगमन के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण- बलराम मंदिर में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं। मंदिर को बहुत ही सुन्दर रौशनी से सजाया गया है और इसके साथ ही भक्तों के लिए दस दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर में बाईस जनवरी को राम तारक यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक उत्सव के लिए रोज विघ्न विनाशक नरसिम्हा यज्ञ किया जा रहा है। भगवान श्री राम की थीम पर हेरिटेज फेस्ट का भी आयोजन किया जा रहा है।

गौरतलब है की बाईस जनवरी को अयोध्या नगरी में श्री राम का ऐतिहासिक राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अक्षय पात्र संस्था ने भी इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए आज एक विशेष सेवा दल को अयोध्या रवाना किया। यह सेवा दल अगले तीन महीने के लिए अयोध्या में ही रहकर प्रसाद वितरण सेवा करेगा।

संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रघुपति दास ने बताया कि यह सेवा दल अस्थाई रसोई से आगामी तीन माह तक अयोध्या नगरी में प्रसाद बनाकर वितरण का कार्य करेगा। आज राजस्थान की सभी ब्रांच से कर्मचारी नियुक्त करके सेवा दल का पहला जत्था रवाना किया गया। आवश्यकतानुसार और सेवा दल रवाना किए जाएंगे।

Exit mobile version