Site icon www.khabredinraat.com

सात वर्षीय बच्ची की एड्रिनल ग्रंथि में दुर्लभ ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी

Seven-year-old girl undergoes successful surgery for rare adrenal gland tumor

Seven-year-old girl undergoes successful surgery for rare adrenal gland tumor

जयपुर। एसआरके ग्रुप ऑफ हाॅस्पिटल्स के चिकित्सकों ने एक सात वर्षीय बच्ची के एड्रिनल ग्रंथि में दुर्लभ ट्यूमर एड्रिनल टेरिटोमा का ओपन सर्जरी कर गांठ निकालकर बच्ची को नया जीवन देने में सफलता हासिल की है। बच्ची की यह सफल ओपन सर्जरी सीनियर यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. राकेश शर्मा, फीमेल यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. दीक्षा चैधरी एवं डाॅ. अमित जैन के निर्देशन में की गई। डाॅ. शर्मा ने बताया कि बच्ची के पेट के दांये ओर नियमित दर्द था, फिर सीटी -स्केन एवं सीटी-एनजीओ करवाने पर एड्रिनल ग्रंथि में दुर्लभ ट्यूमर सामने आई।

उन्होंने बताया कि बडी खून की धमनियों के पास यह ट्यूमर निकलने से इसकी सर्जरी काफी जटिल थी, इसमें ब्लड लाॅस भी अधिक होता है जो कि बेहद जोखिमभरा साबित हो सकता था। इसके बाद भी चिकित्सकों ने बेहतर से बच्ची का ट्रीटमेंट प्लान किया और करीब ढाई घंटे तक चली सर्जरी के बाद ट्यूमर को पूरी तरह से निकालने में सफलता हासिल की।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह ठीक है एवं सामान्य दिनचर्या व्यतीत कर रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकों से लबरेज मशीनरी के साथ ही एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम के चलते जटिल मामलों में भी सफलता की प्रायिकता बढ जाती है, यही वजह है कि नियमित रूप से जटिल सर्जरी में भी नियमित सफलता हासिल हो रही है।

Exit mobile version