Site icon www.khabredinraat.com

शांतिकुंज हरिद्वार से मुरलीपुरा पहुंचा शक्तिकलश, स्वागत में निकाली नारी सशक्तिकरण रैली

Shakti Kalash reached Murlipura from Shantikunj Haridwar

Shakti Kalash reached Murlipura from Shantikunj Haridwar

जयपुर। गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ में 30 सितंबर से 03 अक्टूबर तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में जन-जन की भागीदारी का आह्वान करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार से रवाना हुआ शक्ति कलश मंगलवार को मुरलीपुरा पहुंचा। हिमालय में तपस्यारत ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से पूरित शक्ति कलश का मुरलीपुरा सर्किल पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और आम जन ने पुष्प वर्षा कर शक्ति कलश की अगवानी की। मुरलीपुरा स्कीम पार्क स्थित हनुमान मंदिर से नारी सशक्तिकरण रैली निकाली गई।

बड़ी संख्या में महिला-पुरुष इस रैली हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा, ज्ञान यज्ञ की ज्योति जलाने हम घर-घर में जाएंगे…जैसे उद्घोष करते चल रहे थे। रैली सर्किल की परिक्रमा करते हुए मुरलीपुरा पुलिस थाना, एन के पब्लिक स्कूल, केडिया पैलेस चौराहा होते हुए विकास नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे।

गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के मुख्य ट्रस्टी धर्म सिंह राजावत ने कालवाड़ में होने वाले गायत्री महायज्ञ का औपचारिक निमंत्रण दिया। वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के पंचोपचार पूजन के बाद दीपयज्ञ किया गया। गायत्री एवं महामृत्युंज महामंत्र के साथ आहुतियां प्रदान की गई।

Exit mobile version