Site icon www.khabredinraat.com

श्री राम जानकी विवाह महोत्सव: ठाकुर जी की बारात जनकपुर आई

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री रामचन्द्र जी चांदपोल बाजार में सात दिवसीय श्री राम जानकी विवाह उत्सव में शुक्रवार को श्री बना सा ठाकुर का सगाई-तिलक का मनोरथ साकार किया गया। साथ ही सिया जी ने मटकोर पूजन किया। श्री ठाकुर जी की बारात शुक्रवार को जनकपुर आई एवम तोरण,वरमाला,पाणी ग्रहण का प्रसंग का मनोरथ साकार किया गया। श्री ठाकुर जी को वधु-पक्ष की तरफ से हीरा मानक जड़ित तिलक विधि-विधान की साथ धारण करवाया गया। इसके बाद दुल्हन किशोरी को महंदी लगाई गई।

महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया मंदिर प्रांगण स्थित जनकपुर में बगीचे के बीच कृतिम झरना बनाया गया। जिसकी पूजा सीताजी अपनी सखियों के साथ करके फिर झरने की माटी अपने साथ लेकर आई। इस अवसर पर गुड़ चने का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। शनिवार को मुख्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें जाट के कुएं स्थित हलकारा भवन से श्री ठाकुर जी की बारात सज-धज कर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।

सबसे आगे पचरंगा पताका लिए हाथी चलता हुआ दिखाई देगा और पीछे घोड़े-ऊंट, बैंड बाजा लवाजमा अडानी पंखे चवर होंगे। साथ ही छत्र लिए हुए सेवक एवम अनगिनित बाराती शामिल होंगे। आतिश बाजी के बीच बारात शनिवार को मंदिर पहुचेगी,जहां बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया शनिवार शाम आठ बजे से तोरण, वरमाला, फेरे आदि जनकपुर के नेकचार पूरे किए जाएंगे।

Exit mobile version