Site icon www.khabredinraat.com

कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

जयपुर। शिवदासपुरा के बरखेड़ा स्थित आनंद धाम गौ सेवा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। ठाकुरद्वारा से शुरू हुई कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलशयात्रा आनंद धाम गौ सेवा आश्रम पहुंची। भजन-कीर्तन के साथ कलश की प्रतिष्ठा की गई। व्यास पूजन के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।

व्यासपीठ से स्वामी अनंत श्याम देवाचार्य ने प्रथम दिन की कथा में श्रीराम के नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि बिना भगवान की कृपा के सत्संग सुलभ नहीं होता। प्रधान यजमान बाबूलाल मीणा, कमलेश अग्रवाल, शंकर लाल मांड्या, विनोद खंडेलवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।

Exit mobile version