Site icon www.khabredinraat.com

श्री सैन जी महाराज पदयात्रा का जेएलएन मार्ग पर होगा स्वागत

Shri Sain Ji Maharaj Padyatra will be welcomed on JLN Marg

Shri Sain Ji Maharaj Padyatra will be welcomed on JLN Marg

जयपुर। नारायणी धाम जाने वाली श्री सैन जी महाराज पदयात्रा की करीब एक दर्जन से अधिक पदयात्राओं का दो सितंबर को जेएलएन मार्ग स्थित जवाहर सर्किल मेन गेट के सामने सामूहिक रूप से स्वागत किया जाएगा। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को स्वागत समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।

नारायणी सेवा संस्था की ओर से आयोजित 17वें भंडारे के मुख्य अतिथि मालवीयनगर विधायक कालीचरण सर्राफ होंगे। वहीं सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि विनोद सैन करेल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक विजय सेन ने बताया कि सुबह 9 बजे गणेश पूजन, 11 बजे यात्राओं के झंडा पूजन, 11:30 बजे भामाशाहों का सम्मान समारोह और 12 बजे पंगत प्रसादी होगी। पदयात्रा मालवीय नगर से प्रारंभ होकर मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, बंध की घाटी होते हुए 6 सितम्बर को नारायणी धाम अलवर पहुंचेगी।

Exit mobile version