Site icon www.khabredinraat.com

स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत कानोता थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर नसीरुद्दीन उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से 05 ग्राम 05 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध ) दिगंत आनन्द ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने कानोता थाना इलाके में कार्रवाई न करते हुए मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर नसीरुद्दीन उर्फ शाहरुख निवासी आगरा रोड थाना कानोता जयपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नसरुद्दीन उर्फ शाहरूख यह मादक पदार्थ स्मैक राजा बंगाली निवासी बगरानी कच्ची बस्ती जयपुर से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम में खरीद कर लाता है और 6 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचता है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version