Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला स्मैक तस्कर सौदागर उर्फ वकील गिरफ्तार

Smack smuggler Saudagar alias Vakil arrested

Smack smuggler Saudagar alias Vakil arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत बिन्दायका थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले स्मैक तस्कर सौदागर सांसी उर्फ वकील को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं 1 हजार 690 रुपये बिक्री की राशि बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) दिगंत आनन्द ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने बिन्दायका थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले स्मैक तस्कर सौदागर सांसी उर्फ वकील (19) निवासी बरौनी जिला टोंक हाल गोकुलपुरा करधनी जयपुर गिरफ्तार किया है और उसके पास से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं 1 हजार 690 रुपये बिक्री की राशि जब्त की है।

आरोपित यह मादक पदार्थ स्मैक कुलदीप सांसी निवासी जिला मंडावर टोंक ने लाकर बेचने के लिए दी थी। जिसे वह अपनी दुपहिया वाहन से बिन्दायका एवं आस पास के एरिया में बेचता है। आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version