Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत रामनगरिया थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर करण सिंह को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। फिलहाल आरोपी तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत रामनगरिया थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर करण सिंह निवासी नासिरदा जिला टोंक हाल शिवदासपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपित तस्कर से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version