Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ भांकरोटा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर छोटु मासलपुरिया को गिरफ्तार कर पास से स्मैक 79 ग्राम 800 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) कुन्दन कंवरिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने भांकरोटा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर (28) निवासी दत्तवास जिला टोंक हाल सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध मादक पदार्थ 79 ग्राम 800 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक महापुरा अजमेर रोड से खरीदकर लाता है और जयपुर शहर में वाटिका रोड पर सप्लाई करता है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version