Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 20.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित ब्रिकी राशि 55 हजार रुपये जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले साजिद कुरैशी उर्फ चिमटी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 20.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित ब्रिकी राशि 55 हजार रुपये बरामद किए गए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version