Site icon www.khabredinraat.com

14 किलो मादक पदार्थ डोडा चुरा पाउडर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with 14 kg drug doda chura powder

Smuggler arrested with 14 kg drug doda chura powder

जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने चौदह किलो मादक पदार्थ की सप्लाई करने आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 किलो मादक पदार्थ डोडा चुरा पाउडर बरामद किया। इसे वह जयपुर की कई दुकानों में सप्लाई करने वाला था। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद सिंधी कैम्प थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट की ओर से ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सिंधी कैम्प थाना पुलिस को जानकारी मिली कि इलाके में एक व्यक्ति यूपी से मादक पदार्थ लेकर आया है। इस पर एक टीम गठित कर इलाके में एक पॉइंट पर दबिश दी गई।

जिस पर पुलिस ने सुभाष राजभर (52) उर्फ रमेश पुत्र रामधनी ठाकुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 14 किलो मादक पदार्थ डोडा चुरा पाउडर बरामद हुआ। आरोपी ने जयपुर सिटी में कई जगहों पर इस की सप्लाई करना कबूला। इस पर उसे गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को सीज किया गया हैं।

Exit mobile version