Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Smuggler of illegal drug smack arrested

Smuggler of illegal drug smack arrested

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सांगानेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से 5.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व )कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सांगानेर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले मोहम्मद कफिल निवासी टोंक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 5.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version