Site icon www.khabredinraat.com

60 लाख की मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

Smuggler who came to supply smack worth 60 lakhs arrested

Smuggler who came to supply smack worth 60 lakhs arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने मुहाना थाना इलाके में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 256 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नम्बरी बाइक भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी है। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) रियाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने मुहाना थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले प्रिंस मालाक्त (19) निवासी डिग्गी जिला टोंक हाल मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को तलाशी में उसके पास 256 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version