Site icon www.khabredinraat.com

स्नैचरों ने चेन तोड़ने का किया प्रयास, बचाव में महिला चोटिल

Chain of five women broken in Kalash Yatra

Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मार कर चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला की सजगता से वारदात को अंजाम देने में विफल रहे। लेकिन इस प्रयास में महिला चोटिल हो गई।

पुलिस के अनुसार कीर्ति नगर टोंक रोड निवासी सरित मित्तल ने मामला दर्ज करवाया कि वह 15 जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर गई थी। घर के नजदीक ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्टा मार कर चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने चेन पकड़ ली। बदमाश चेन का एक छोटा सा टुकड़ा ही ले जा पाए। हालांकि इस बचाव में महिला गिरने से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version