Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला सोनू धोबी गिरफ्तार

जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक दुपहिया वाहन (स्कूटी)जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर सोनू धोबी निवासी मालवीय नगर को गिरफ्तार उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। जिसमें एक बाल अपचारी बताया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करने वाले गौतम हरिजन निवासी नरायना जिला जयपुर हाल सेज को गिरफ्तार किया है और साथ ही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने लोगों से छीने गए सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version