Site icon www.khabredinraat.com

भौमवती अमावस्या पर सजी विशेष झांकी, गौशालाओं में किया दान-पुण्य

जयपुर। भौमवती अमावस्या पर मंगलवार को छोटीकाशी में दान-पुण्य की धूम रही। श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त हवन-तर्पण किया। मंदिरों में विशेष झांकी सजाई गई। श्री श्याम सेवी संस्थाओं की ओर से अमावस्या कीर्तन का आयोजन किया गया। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर श्रीजी और राधा रानी ने रचना झांकी में गौरांग महाप्रभु और नित्यानंद महप्रभु के हरे नाम सकीर्तन करते हुए की झांकी सजाई गई। सभी सातों झांकियों में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे।

द्वादश ज्योतिर्लिंग को अर्पित की गुलाल

गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री जी में श्याम प्रभु, द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित सभी विग्रहों को गुलाल अर्पित की गई। महिलाओं ने होली के रसिया गीत गाते हुए रिझाया। पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में महाआरती की गई। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फाल्गुनी गीतों और भजनों पर नृत्य किया।

Exit mobile version