Site icon www.khabredinraat.com

तेज रफ्तार बस ने राहगीर को कुचला

जयपुर। एक तेज रफ्तार बस ने धर्म सिंह सर्किल पर राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नम्बर 4 निवासी 75 वर्षीय पोखरराम त्रिमूर्ति सर्किल से पैदल ही अपने घर जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे धर्म सिंह सर्किल पर हरियाणा जा रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला व चालक घायल

मुरलीपुरा में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने प्रतापनगर चौराहे पर ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार महिला यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Exit mobile version