Site icon www.khabredinraat.com

श्रीश्री कृष्ण बलराम ने किया जयपुर भ्रमण

Sri Sri Krishna Balram visited Jaipur

Sri Sri Krishna Balram visited Jaipur

जयपुर। नए साल और पौष माह के पावन महीने में श्रीश्री कृष्ण बलराम ने बुधवार को जयपुर का भ्रमण किया। हर साल की भांति इस वर्ष के आरंभ में हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने गुलाबी नगरी में श्री श्री कृष्ण बलराम की शोभा का आयोजन किया । भक्तों ने अपने घरों से ,दुकानों से भगवान के दर्शन किए औरउनका आशीर्वाद लिया। इस शोभा यात्रा के लिए भक्त बहुत ही उत्साहित नजर आए। भगवान की शोभा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही मंदिर में भीड़ एकत्रित हो गई।

भगवान के रथ को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटस से सजाया गया। श्रीश्री कृष्ण बलराम के विग्रह मंदिर से प्रस्थान करके सिटी पैलेस के पास ब्रज निधि मंदिर पहुंचे और शाम पांच बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

शोभा यात्रा के लिए किया विशेष रथ तैयार

भगवान के जयपुर भ्रमण के लिए विशेष रथ तैयार किया गया। जिसकों सुदर्शन चक्र और मयूर आकृति से सजाया गया। ब्रज निधि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद जैसे ही यात्रा आरम्भ हुई तो वहां का पूरा माहौल आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया।

यहां होकर गुजरी शोभा यात्रा

शोभा यात्रा ब्रज निधि मंदिर से प्रारंभ होकर त्रिपोलिया गेट , छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाज़ार, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाज़ार, त्रिपोलिया गेट होते हुए शाम को पौन आठ बजे वापस ब्रज निधि मंदिर पहुंची उसके पश्चात ठाकुर जी की महा आरती हुई , उन्हें विशेष भोग लगाया गया। भक्त पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन करते हुए यात्रा में चलते रहे और नृत्य करते रहे , शोभा यात्रा में लगभग छह हजार लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया| श्री श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा में जयपुर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भगवान का रथ खींचने वाला जन्म मृत्यु के चक्र से हो जाता है मुक्त

मंदिर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने बताया कि गुलाबी नगरी में श्री श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा का भव्य और सफल आयोजन हुआ, इस यात्रा में हज़ारों लोगों ने बड़े ही उल्लास से भाग लिया| उन्होंने यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की शास्त्रों के अनुसार जो मनुष्य शोभा यात्रा मे श्री श्री कृष्ण बलराम के दर्शन करता है और उनका रथ खींचता है तो वो जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। उपाध्यक्ष ने यात्रा के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने जयपुर की जनता का शोभा यात्रा में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version