जयपुर। ग्रहों के राजा कहलाने वाले ग्रह सूर्य और सेनापति मंगल की वर्तमान में तुला राशि में युति बनी हुई है। सूर्य को आत्मा ,पिता व बल का दर्जा प्राप्त है। वहीं मंगल ग्रह साहस,परिश्रम और शक्ति का कारक माना जाता है। मंगल तुला राशि में 16 नवम्बर तक और सूर्य 17 नवम्बर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जिसके बाद ये दोनो वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 16 नवम्बर के बाद दोनो ग्रह तीन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आऐंगे। इन तीनों राशियों के जातकों को बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है।
मेष: मंगल -सूर्य की युति मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ करा सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा व अटके हुए काम पूरे होंगे। सूर्य और मंगल के एक साथ होने पर करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहने वाला है।
सिंह: इस राशि के जातकों को सूर्य व मंगल की युति काफी वित्तीय सफलता मिल सकती है और इनकी किस्मत चमकने की संभावना है। इन दोनो ग्रहों की युति से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य का प्रभाव ,मंगल की निर्भीकता के साथ सिंह राशि के जातकों को सुर्खियों में लाएगा। इस राशि के जातक क्रिएटिविटी में सफलता हासिल करेंगे। धन के नए स्त्रोत भी खोज सकते है।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक इस अवधि में धन संचय करने में सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहसी और ऊर्जावान रहना चाहिए। विरोधी परास्त होंगे। पॉजिटिविटी का माहौल रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। सूर्य व मंगल ग्रह की युति से वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मल सकती है।