Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ स्मैक का सप्लायर चढा पुलिस के हत्थे

Supplier of illegal drug smack caught by police

Supplier of illegal drug smack caught by police

जयपुर। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 06.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सप्लायर अमान उर्फ टुटन (25) निवासी नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर को को गिरफ्तार कर उसके पास से 06.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version