जयपुर। ऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ ने टी सी चौधरी को जयपुर के गोपालपुरा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार नाडार ने बताया कि टीसी चौधरी जिन्हें कोचिंग जगत में तूफान सर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद आज रक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने वाले रणभूमि कोचिंग संस्थान के स्थापना की है जो अच्छे परिणाम के लिए प्रदेश में जाना जाता है।
रणभूमि कोचिंग संस्थान में आयोजित ऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ की मीटिंग में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सिराज खान, प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर किरण, प्रदेश महासचिव अजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण यादव, प्रदेश सचिव संजय सर, तथा अन्य कोचिंग संचालक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से टीसी सर को गोपालपुर के पल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

