जयपुर। मुहाना की सिद्ध पीठ पशुपतिनाथ के महंत कमलेश महाराज ने चोडा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव का घी से अभिषेक किया। महाराज ने बाबा तारकेश्वर का गाय के शुद्ध देसी घी से अर्चना कर जनता के बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। महंत कमलेश महाराज ने कोरोना काल में आम जन के स्वास्थ्य के लिए गाय के घी से अभिषेक कर प्रार्थना की थी । सभी को स्वस्थ रखने, कोरोना काल के बाद तारकेश्वर महादेव को धन्यवाद अर्पित करने और महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे। इस मनोकामना के साथ बुधवार को भोलेनाथ का अभिषेक किया।
महंत कमलेश जी महाराज ने बताया कि कोविड के समय सिर्फ महादेव का ही सहारा था, उस समय महादेव का अभिषेक कर महादेव से समस्त देश और प्रदेश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की थी। महादेव ने जिस प्रकार उस भीषण समय मैं अपनी कृपा सब पर बनाकर रखी यह उनका आशीर्वाद था। आज पुनः गाय के घी से बाबा तारकेश्वर का अभिषेक कर उनकी कृपा के लिए आभार प्रकट किया और भविष्य में समस्त मानव जाति की रक्षा सुख समृद्धि की प्रार्थना की। अभिषेक के लिए शहर के कई गणमान्य लोग पहुचे और महाराज कमलेश जी के साथ मिलकर तारकेश्वर जी की विशेष पूजा पूजा अर्चना की।