जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि इलाके निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है कि 20 अक्टूबर की रात नाबालिग बेटी घर पर सो रही थी। इस दौरान रात अशोक खटीक घर पर आया और बेटी को जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
25 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म
मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया इलाके निवासी 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिन पहले रात के समय अकेली पाकर परिचित श्योजी राम घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध पर वह चला गया, लेकिन अब ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं हरमाड़ा थाने में 18 वर्षीया युवती ने करण उर्फ़ मनदीप के खिलाफ आए दिन पीछा कर अश्लील हरकत करने और मिलने का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।