Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अस्थाई कन्ट्रोल रूम जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष’ स्थापित

जयपुर। वर्तमान परिपेक्ष्य के मध्यनजर पुलिस नियन्त्रण कक्ष एवं अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पुलिस आयुक्तालय जयपुर में अस्थाई कन्ट्रोल रूम ‘‘जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष’’ स्थापित किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस व्हाट्सअप हेल्पलाईन बेसिक नंबर 0141-2366683 एवं व्हाट्सएप नंबर 9530422612 पर आमजन कॉल, मैसेज, फोटो ,वीडियो द्वारा आतंकवादी घटना से संबंधित सूचनाओं एवं अफवाहों को भिजवा सकते हैं।

यह नियंत्रण कक्ष पुलिस प्रशासन अग्निशमन एवं चिकित्सीय व्यवस्थाओं के मध्य समन्वय का कार्य 24 घंटे करेगा तथा हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली कॉल्स पर प्रभावी कार्यवाई करवाना सुनिश्चित करेगा

Exit mobile version