Site icon www.khabredinraat.com

अमपुरेश्वर महोदव मंदिर में ठाकुरजी ने की लहरिये की पोशाक धारण

जयपुर। एमआई रोड स्थित पावन तीर्थं अमरापुर स्थान में श्रावण मास में शुक्रवार को भगवान लक्ष्मी नारायण जी, लड्डू गोपाल जी, सदगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज को लहरिया पोशाक धारण करवाई गई । जिसके पश्चात शुक्रवार प्रात 6 बजकर 6 मिनट पर पूरे 24 मिनट मंदिर परिसर में स्थित अमरपुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का संतो ने बिल्व पत्र,गंगा जल,गौ दुग्ध से अभिषेक कर पूजा-पाठ किए।

जिसके पश्चात भोलेनाथ की आरती की गई। शुक्रवार को हाजरा हजूर प्रेम प्रकाश मंडल अध्यक्ष पूज्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज, एवम संतो द्वारा भगवान भोलेनाथ का बिल्वपत्र अर्पित कर गो दूध गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आरती की गई। मन्दिर परिसर को सुंदर ऋतु पुष्पों से सजाया गया एवम भगवान भोले नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया । संतो ने हर हर महादेव देव शंभू , काशी विश्वनाथ गंगे ओम नमः शिवाय का संकीर्तन किया।

Exit mobile version