Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार तोड़ ले गया महिला के गले से सोने की चेन

जयपुर। मोतीडुंगरी थाना इलाके में बाइक सवार एक बदमाश महिला के गले पर झपट्ट मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया। पुलिस के अनुसार तिवरी जी का बाग 20 दुकान निवासी आशा पुगलियां ने मामला दर्ज करवाया कि वह त्रिमूर्ति सर्किल से एमडी सर्किल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीढियों से गिरकर बुजुर्ग की मौत

करधनी थाना इलाके में सीढ़ियों से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार श्रीराम विहार नांगल जैसा बोहरा निवासी 70 वर्षीय सुरेश की घर पर सीढ़ियों से गिरने से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।

बॉयलर फटने से दो महिलाएं झुलसी

मालपुरा थाना इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से दो महिलाएं झुलस गई।
पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी प्रित ने मामला दर्ज करवाया कि वह जैन नसियां रोड पर स्थित किशन अग्रवाल की फैक्ट्री में काम करती है। 3 सितम्बर को दोपहर बाद फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। इससे वह और उसकी महिला साथी सरस्वती गंभीर रूप से झुलस गई। यहां पर प्लास्टिक और पन्नी जलाने का काम होता है। फैक्ट्री संचालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोते ने दादी के खाते से निकाले 50 लाख

एसएमएस थाना इलाके में एक महिला ने अपने पोते पर खाते से 50 लाख रुपए निकालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सती जी की बगीची मोतीडूंगरी रोड निवासी 80 वर्षीय गोपाली देवी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पोते दिनेश ने साल 2020 से 2024 के बीच उसके खाते से करीब 50 लाख रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता एक दिन परिचित से खाते की जानकारी निकलाने वाले पर लगा। इस पर पीडिता ने मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version