Site icon www.khabredinraat.com

श्री खोले के हनुमान मंदिर सियारामजी का राजतिलक

The coronation of Siyaramji at the Hanuman Temple in Shri Khole

The coronation of Siyaramji at the Hanuman Temple in Shri Khole

जयपुर। श्री खोले के हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय नवाह्नपारयण के तहत मंगलवार को श्रीराम जी महाराज पुष्पक विमान में अयोध्या पहुंचे। जहां अयोध्या वासियों ने श्रीराम जी, लक्ष्मण जी और सीता जी का भरत जी ने भावविभोर होकर स्वागत किया। रामचरित मानस के उत्तर काण्ड के अनुसार मंदिर के आचार्य देशराज जी ने श्री सियाराम जी महाराज के राज तिलक किया।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि राजतिलक के पश्चात शंख नगाड़े घंटाओं के साथ राम जी की महाआरती उतारी गई एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। राज तिलक के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद राम भक्तों ने जयसिया राम के उ‌द्घोष से लक्ष्मण डूंगरी को गूंजायमान कर दिया। राम नवमी को राम भक्त हनुमान जी का अभिषेक कर नई पौशाक धारण कराई जायेगी।

बुधवार को अखण्ड वाल्मिकी रामायण के पाठों का समापन प्रातः 11 बजे होगा एवं दोपहर 2 बजे 251 भक्तों द्वारा सामूहिक हवन किया जाएगा एवं सायंकाल 6 बजे सामूहिक सुण्दरकाण्ड के पाठ किए जाऐंगे। 2 अक्टूबर दशहरे को रात्री 9.30 बजे 41 फुट रावण का दहन किया जायेगा।

Exit mobile version