Site icon www.khabredinraat.com

निगम ने किया मकान सीज, चोरों ने लगाई सेंध

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। नगर निगम ने एक मकान को जर्जर मानते हुए सीज कर दिया और कुछ दिनों में उसे तोड़ने की बात कहते हुए परिवार को दूसरे स्थान पर भेज दिया। पीछे से चोरों ने इस मकान में सेंध लगाकर जेवरात-नकदी पार कर लिए। इस पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मनिहारों का रास्ता निवासी सरोज कश्यप ने मामला दर्ज करवाया कि नगर निगम ने उनके मकान को जर्जर मान कर 18 जुलाई को ताला लगाकर सीज कर दिया। इस पर वह परिवार के साथ दूसरे मकान पर चले गए। तेज बारिश के चलते उनके मकान में पानी भर गया। 15 अगस्त को वह मकान को संभालने आए थे। 18 अगस्त को फिर आए तो मकान का ताला टूटा मिला।

घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से सोने के कुंडल, चांदी के चेन, पायजेब, सोने की बाली, पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान ले गए। इस पर पीडिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version