Site icon www.khabredinraat.com

झपट्टा मार मोबाइल छीनने वाले शातिर बदमाश को धर—दबोचा

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपट्टा मार मोबाइल छीनने वाले एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा है और वहीं एक उसका साथी फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन सहित छीना गया एक मोबाइल भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपट्टा मार मोबाइल छीनने वाले शातिर बदमाश फरहान अली उर्फ मौलाना उर्फ छोटा(24) निवासी रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया है और वहीं एक बदमाश इस्लाम उर्फ गद्दार फरार हो गया। जिसकी पुलिस टीम सम्भावित ठिकानों पर दबिश मार रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन सहित छीना गया एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने के आदि है और नशा करने के लिए चोरी और छीना-झपटी की वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version