Site icon www.khabredinraat.com

मिलने के बहाने बुलाकर मंगेतर ने किया दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पर आरोपी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि कुछ महीने पहले उसकी सगाई आरोपी से हुई थी। सगाई के बाद मंगेतर से उसकी बातचीत होती रहती थी। मई-2025 में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया । युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्दी ही शादी होने की बात कहीं, पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी।

कुछ दिन पूर्व आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और झगड़ा करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित युवती थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरेापी की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version