Site icon www.khabredinraat.com

नौ कुंडीय यज्ञ में बताए उपासना, साधना आराधना के सूत्र

The formulas of worship, meditation and prayer are mentioned in the nine-kundiya yagna

The formulas of worship, meditation and prayer are mentioned in the nine-kundiya yagna

जयपुर। वेदना निवारण केन्द्र, मानसरोवर की ओर से मुहाना रोड स्थित अमृतनगर के काली माता मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। करीब सवा सौ परिजनों ने यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की। उपासना, साधना आराधना के सूत्र जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। भक्तभूषण वर्मा और नीलम वर्मा ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया।

इसी कड़ी में मानसरोवर सेक्टर 65 के चमत्कारेश्वर शिव महादेव राघवेन्द्र सरकार मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ संयोजक बृजेश रावत ने बताया कि 300 परिजनों ने गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से सभी के कल्याण की भावना से आहुतियां प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यारंभ संस्कार करवाया गया। दो महिला मंडल का किया गया। सेक्टर 65 में प्रतिदिन सुबह जनजागरण प्रभात फेरी निकाली जाएगी। हर माह मंदिर में सामूहिक यज्ञ और संस्कार होंगे। हर गुरुवार को प्रज्ञा संगीत भजन होंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और बच्चों में संस्कारों की स्थापना के लिए भी कार्य किया जाएगा।

यज्ञ के दौरान गुरू ईश वंदना, साधनादिपवित्रीकरण, मंगलाचरण, षट्कर्म, पृथ्वी पूजन्म, संकल्प, चंदन धारण, रक्षासूत्र, कलश पूजन, कलश प्रार्थना, दीप पूजन के बाद देव शक्तियों का भाव भरा आह्वान किया गया ।

Exit mobile version