Site icon www.khabredinraat.com

मिलने के बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। बजाज नगर थाना में दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने मिलने के बहाने होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात की है। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी रण सिंह ने बताया कि कोटा निवासी 23 वर्षीय युवती ने ने मामला दर्ज करवाया है कि पिछले कुछ समय पहले सागर से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपने जाल में फंसा कर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपित ने उसे बजाज नगर स्थित होटल में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपित सागर ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version