Site icon www.khabredinraat.com

साल के आखिरी दो दिन राजस्थानी सिनेमा के नाम, जयपुर में होंगे भव्य आयोजन

The last two days of the year belong to Rajasthani cinema.

The last two days of the year belong to Rajasthani cinema.

जयपुर। राजस्थानी सिनेमा और फैशन जगत के लिए वर्ष 2025 का समापन बेहद खास होने जा रहा है। इसके चलते अभिनेता आबिद खान के सादर आमंत्रण पर 30 और 31 दिसंबर को राजधानी जयपुर में राजस्थानी फिल्म, कला, फैशन और संगीत से जुड़े भव्य आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें प्रदेशभर के कलाकारों, फिल्म प्रेमियों और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहेगी।

30 दिसंबर को राजमंदिर में फिल्म पॉइंट जीरो का विशेष शो

अभिनेता आबिद खान ने बताया कि राजस्थानी फिल्म पॉइंट जीरो का विशेष प्रदर्शन 30 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा में किया जाएगा। इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक लखविंदर सिंह हैं। फिल्म को लेकर राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को राजस्थानी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

राजस्थान सिनेमा महोत्सव 2025 – एनकेएम अवॉर्ड्स

इसी दिन राजस्थान सिनेमा महोत्सव 2025 के अंतर्गत एनकेएम अवॉर्ड्स का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी सिनेमा के प्रतिभाशाली कलाकारों और सिने जगत से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह प्रदेश की लोक-संस्कृति और फिल्मी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।

फिल्मी फैशन शो सीजन-3

महोत्सव के दौरान फिल्मी फैशन शो – सीजन 3 का आयोजन भी किया जाएगा। जिसकी थीम फिल्म, फैशन फेम रखी गई है। खास बात यह है कि इस फैशन शो के लिए ऑडिशन पूर्णतया निशुल्क रखे गए हैं। जिससे उभरते मॉडल्स और कलाकारों को अवसर मिल सके।

31 दिसंबर को न्यू ईयर 2026 का ग्रैंड सेलिब्रेशन

नववर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर को होटल माया इंटरनेशनल में सायं 5 बजे से न्यू ईयर 2026 ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन होगा। इस मौके पर मुंबई की प्रसिद्ध डीजे नीलम अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी।

अभिनेता आबिद खान ने बताया कि ये दोनों दिन राजस्थानी सिनेमा, फैशन और मनोरंजन जगत के लिए यादगार साबित होंगे और इन आयोजनों से प्रदेश की कला व संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।

Exit mobile version