Site icon www.khabredinraat.com

बुजुर्ग के अश्लील वीडियो बनाकर नौकरानी ने किया ब्लैकमेल

Blackmailing after raping a girl

Blackmailing after raping a girl

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में एक नौकरानी ने बुजुर्ग के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित वीवी जैन (62) ने बताया कि वह पत्रकार हैं। उनके परिचित रामचरण शर्मा के कहने पर 15 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से एक नौकरानी रखी थी। उसका नाम सुमन शर्मा है।

खाना पकाने, बर्तन साफ करने, झाड़ू पोछा और दिन में प्रेस कान्फ्रेंस में फोटो विडियोग्राफी के लिए रखा था। 5 जुलाई 2024 को सुमन को रखा गया। नौकरानी को पहले ही कहा था कि शुरू के पांच दिन मैं आपका काम व व्यवहार देखूंगा। आप आधार कार्ड व फोटो लेकर आना। सुमन शर्मा ने शुक्रवार-शनिवार को खाना बनाया। बर्तन साफ किए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ गई। इस दौरान सुमन शर्मा के ब्लैकमेल कर रुपए लूटने की योजना बनाई। 8 जुलाई को सुबह 9 बजे के बजाय दिन में 12 बजे काम पर आई।

बोली- सर अभी तक नहाए नहीं। पीड़ित बोला- तबीयत ठीक नहीं है। सुमन बैठो थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चलते हैं। इसी दौरान दरवाजा बजा। गेट खोला तो दो बदमाश धक्का देकर कमरे के अन्दर आ गए। सुमन शर्मा ने दोनों के साथ मिलकर मेरा मोबाइल छीन लिया। कपड़े खोलकर लात, घूंसों और बेल्टों से मारने लगे। इस पर चारों ने पैसा मांगना शुरू कर दिया। पैसा नहीं देने पर रेप व छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा पुलिस में दर्ज कराने की धमकी दी।

Exit mobile version