Site icon www.khabredinraat.com

करेंसी ट्रेडिंग और शेयर मार्केट की आड में करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शातिर राजेश शर्मा गिरफ्तार

The mastermind behind the fraud of crores of rupees, cunning Rajesh Sharma, has been arrested

The mastermind behind the fraud of crores of rupees, cunning Rajesh Sharma, has been arrested

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करेंसी ट्रेडिंग और शेयर मार्केट की आड़ में करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शातिर राजेश शर्मा गिरफ्तार किया गया है। आरोपित लोगों को झांसा देने के लिए जयपुर के लालकोठी पॉश इलाके में बलारका बिजनेस सोल्यूशन्स प्रा.लि नामक कंपनी बना रखी थी।

जो ठगी करके भारत से भागकर कई सालों तक दुबई में छिपा था और फिर भारत से काठमांडू नेपाल भागने की फिराक में दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन की सूचना पर पकड़ा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि ज्योति नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करेंसी ट्रेडिंग और शेयर मार्केट की आड में करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड शातिर राजेश शर्मा निवासी गांधी नगर जयपुर हाल लालकोठी जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) जयपुर दिगंत आनन्द ने बताया कि राजेश कुमार शर्मा व रवि सिंह ने मिलकर शहर के पॉश इलाका जनपथ लालकोठी जयपुर में बलारका बिजनेस सोल्यूशन्स प्रा.लि. नामक कम्पनी खोलकर अनेकों लोगों को प्रलोभन दिया कि उनकी कंपनी एक निवेशक के रूप में बड़ी संस्थाओं को ऋण देकर भारी मात्रा में ब्याज लेती है तथा करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट में भी निवेश करती है।

रियल एस्टेट का व्यापार करती है। सभी तरह के बिजनेस सोल्यूशन्स के लिये कंसलेन्सी देती है। उनकी कंपनी में रुपये निवेश करने वाले निवेशकों को भारी मात्रा में ब्याज मिलेगा। अनेकों लोगों ने इनके इस प्रलोभन-झांसे में आकर अच्छे मुनाफे के लालच में आकर किसी ने अपनी सम्पूर्ण जमा पूंजी तो किसी ने अपनी जमीन बेचकर, गिरवी रखकर किसी ने अपने जेवर बेचकर, गिरवी रखकर किसी बैंक लोन लेकर किसी ने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर लाखों , करोड़ों रूपये निवेश कर दिये जैसे ही इनकी कम्पनी में करोड़ों रूपयों का निवेश हुआ तो यह लोग रातों रात कम्पनी बन्द करके भाग गये। जिस पर निवेशकों ने ज्योति नगर थाने में चार मामले दर्ज करवाए।

जिसमें कार्रवाई करते हुए एक डायरेक्टर रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया,लेकिन दूसरा डायरेक्टर राजेश शर्मा चोरी छिपे भारत से बाहर दुबई भाग गया। जिसकी गिरफतारी के लिए एलओसी जारी करवाया गया तो यह दुबई से आकर नेपाल काठमांडू भागे की फिराक में दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

जहाँ एलओसी के अनुसरण में इमिग्रेशन की सूचना में पकड़कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम की ओर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से 80 करोड़ रुपये की ठगी करना सामने आया है। आरोपित यह रकम शेयर मार्केट में घाटा लगने के कारण डूबना बताया है।

Exit mobile version