Site icon www.khabredinraat.com

महिला पर्यटक के गले से चेन तोड भागे बदमाश

Chain of five women broken in Kalash Yatra

Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने सडक पार कर रही एक महिला पर्यटक के गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद महिला पर्यटक ने शोर किया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश तब तक मौके से भाग निकले। पीड़ित महिला पर्यटक थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी एसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी निकिता राठी ने मामला दर्ज करवाया है कि वह परिवार के साथ जयपुर घूमने आई हुई थी और जयपुर के बापू बाजार में अपने परिवार के साथ शॉपिंग कर के मुख्य सड़क पर जैसे ही आई बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली।

पीडिता द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद कुछ लोग बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पीडिता ने चेन स्नैचिंग की वारदात होने पर पुलिस घटना की जानकारी द। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

Exit mobile version