Site icon www.khabredinraat.com

बुजुर्ग महिला के गले से बदमाशों ने तोड़ी चेन

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। गोविंद देव मंदिर परिसर में झांकी के दर्शन करने आई 60 साल की बुजुर्ग महिला की बदमाश सोने की चैन तोड़ ले गए। माणकचौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 27 जून सुबह करीब 11 से 11:30 बजे की है। मंदिर में झांकी के दर्शन कर जब वृद्धा बाहर आई तो गले में चैन नहीं थी। इस पर वह चिल्लाई और लोगों को घटना के बारे में बताया।

इस पर मंदिर में मौजूद लोगों ने घरवालों को फोन किया। वारदात के बाद बदमाशों की तलाश भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
बुजुर्ग महिला की ओर से माणक चौक थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं।

युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले गया बदमाश

वहीं आदर्श नगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर आईफोन छीनकर ले गया।
पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी शिब्बू सैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी काम से सुबह आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल गया था।

मॉल के बाहर खड़ा रहने के दौरान पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर आईफोन छीनकर ले गया। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version