Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ की स्मैक की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

The person supplying drug smack arrested

The person supplying drug smack arrested

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की स्मैक की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 20 ग्राम 24 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और बिक्री राशि के 62 हजार रुपये जब्त किए गए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित पहले भी मादक पदार्थ की सप्लाई में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले तस्कर मोहम्मद शाकिर कुरैशी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 20 ग्राम 24 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और बिक्री राशि के 62 हजार रुपये बरामद किए गए है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version